Breaking News in Hindi

इंदौर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बहू ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी ,पुलिस जांच में जुटी..

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एमआईजी क्षेत्र से सामने आया है जहां पर रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बहू ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है, यहां की रहने वाली श्रेया ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

श्रेया की शादी कुछ समय पूर्व रिटायर्ड हुए एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल के बेटे से हुई थी। श्रेया अपने मायके आई हुई थी तभी उस ने यह क़दम उठाया है। एमआईजी पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है,इस मामले में किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है और परिजन बयान देने की स्थिति में नहीं है, पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?