Breaking News in Hindi

इंदौर में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, कल से मध्यम से भारी बारिश के आसार

इंदौर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर 15 सितंबर से इंदौर संभाग पर दिखाई देगा और मध्यम से भारी बारिश की दौर 17 सितंबर तक दिखाई देगा। गुरुवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे शहर में घने बादल छाए और रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर भी शुरू हुआ। दिन में पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं अधिकतम 29 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता 1500 मीटर दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में पिछले 24 घंटे में इंदौर एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं जिले की महू तहसील में 10 मिलीमीटर, सांवेर में 3.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 3.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर 15 सितंबर से इंदौर संभाग पर दिखाई देगा और मध्यम से भारी वर्षा की दौर 17 सितंबर तक दिखाई देगा।

गौरतलब है कि बुधवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और न्यूनतम दृश्यता 2 हजार मीटर तक रही और दिनभर धुंध का असर रहा। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 15 सितंबर को सुबह जहां शहर में मध्यम बारिश होगी, वहीं देर रात को शहर में भारी वर्षा होने की संभावना है। इंदौर संभाग में 15 से 17 सितंबर तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना रहेगी।

आज का मौसम

शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। दिन में मौसम खुशनुमा बना रहा और धुंध का असर भी रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

14 सितंबर 29 23

15 सितंबर 27 22

भाेपाल

14 सितंबर 27 23

15 सितंबर 26 22

उज्जैन

14 सितंबर 29 22

15 सितंबर 28 22

आज का तापमान

अधिकतम: 25.6 डिग्री

न्यूनतम: 22.6 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम: 92 प्रतिशत

न्यूनतम: 87 प्रतिशत

सूर्यास्त आज 6.32

सूर्योदय कल 6.13

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन