Breaking News in Hindi

इंदौर में सुलह की चर्चा के बीच समाजजन ने एक-दूजे से कहा- उत्तम क्षमा

इंदौर। गोम्मटगिरि टेकरी पर भगवान बाहुबली दिगंबर जैन ट्रस्ट और गुर्जर समाज में सुलह की चर्चा के बीच रविवार को जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी का कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में जुटे समाजजन की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न तो बाउंड्रीवाल कार्य की शुरुआत की गई और न ही भरत-कुसुम मोदी वीआइपी गेस्ट हाउस का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक संजय शुक्ला को आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने गले मिलवाकर क्षमावाणी पर्व में सकारात्मक संदेश भी दिया।

विहर्ष सागर ने कहा कि समाज में जब-जब धर्म की ग्लानि हुई है, तब-तब संत-महात्माओं ने समाज को नई दिशा दी है। जैन और गुर्जर समाज के बीच चला आ रहा अप्रिय प्रसंग संतों और जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से हल हुआ है। जल्द ही विवाद पूरी तरह समाप्त होकर तीर्थक्षेत्र के विकास कार्य तेजी से हो। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। भगवान राम और रावण की तुलना करें तो रावण कई मामलों में श्रेष्ठ था, लेकिन उसका अहंकार उसका दुश्मन था, जो उसे ले डूबा। जैन समाज में क्षमावाणी पर्व का बहुत महत्व है। अन्य समाजों को भी इस बात से प्रेरणा लेना चाहिए।

विजयवर्गीय व शुक्ला ने दोनों समाजों को दी बधाई

विजयवर्गीय ने गोम्मटगिरि तीर्थ और देवनारायण मंदिर के बीच वर्षों से चल रहे विवाद का निराकरण होने पर दोनों समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी। विधायक संजय शुक्ला ने जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि गोम्मटगिरि मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह द्वारा दी गई थी। केवल गोम्मटगिरि ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश के तीर्थों के विकास, संतों की सुरक्षा के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। आचार्यश्री ने समारोह में उपस्थित विधायक शुक्ला और विजयवर्गीय को गले मिलवाकर क्षमावाणी पर्व का सकारात्मक संदेश भी दिया।

इस अवसर पर 10 से लेकर 32 उपवास करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया। समाजजन ने एक-दूसरे से गले लगकर क्षमा मांगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत मोदी, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनू, जयदीप जैन,डीके जैन, कैलाश वेद, मनोज काला उपस्थित थे। महामंत्री सौरभ पाटोदी ने संचालन किया। संजय पाटोदी ने आभार माना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....