Breaking News in Hindi

इंदौर में 10 करोड़ की संपत्ति को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, चाकू मारे

इंदौर। करोड़ों की संपत्ति को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़ गए और चाकू से हमला किया। विवाद के पीछे करोड़ों की प्रापर्टी और नेग मांगने के लिए इलाका बताया जा रहा है। पुलिस दो केस दर्ज कर चुकी है। दोनों पक्षों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।

सोमवार रात विजय नगर थाने की पुलिस ने नंदलालपुरा में रहने वाली किन्नर सिब्बो कुंवर की शिकायत पर आरोपित बाला उर्फ हेमंत किन्नर, पलक उर्फ आलोक किन्नर व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। बाला किन्नर परदेशीपुरा क्षेत्र में रहती है। सिब्बो सोमवार शाम स्कीम-54 में दिवाली का नेग मांगने गई थी। बाला और पलक ने उन्हें घेर लिया।
नंदलालपुरा स्थित करीब 10 करोड़ की संपत्ति छोड़ने के लिए कहा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीन दिन पूर्व भी बाला और राजेश पर परदेशीपुरा थाना में केस दर्ज हुआ था। नंदलालपुरा डेरे की किन्नर शबनम के गुट की किन्नर नेहा ने मारपीट का आरोप लगाया था।

हमले के डर से बाउंसर लेकर चलते है किन्नर

बाला किन्नर (परदेशीपुरा) ने फज्जो, पायल, गनिया और गुंजन (नंदलालपुरा) किन्नर पर हमले का आरोप लगाया है। सभी से जान का खतरा बताकर पुलिस आयुक्त से सुरक्षा मांगी है। बाला ने घर पर चार बाउंसर भी लगाए है। उसने पुलिस से कहा कि वर्ष 2017 में नंदलालपुरा डेरे पर रह कर किन्नरों के साथ धन अर्जित करती थी। कुछ वर्षों पूर्व वह नंदलालपुरा डेरे से अलग हो गई।

आरोपित किन्नर उसको परेशान कर रहे हैं। 20 सितंबर को आरोपित किन्नर घर आकर धमका कर गए हैं। घर पर लगे बाउंसर के साथ भी मारपीट की और धमकाया। बाला ने शिकायत के साथ सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी उपलब्ध करवाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन