Breaking News in Hindi

इंस्टाग्राम ऐप में एक-साथ चला सकते हैं 5 अकाउंट्स, समझें कैसे?

Meta का फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है. ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इंस्टाग्राम ऐप में छिपे सीक्रेट फीचर्स के बारे में जानकारी तक नहीं होगी. क्या आप जानते हैं कि एक इंस्टाग्राम ऐप में आखिर कितने Instagram Accounts को जोड़ा जा सकता है?

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम ऐप में तो बस एक ही अकाउंट को जोड़ सकते हैं तो ऐसा नहीं है. Instagram Help Center पर दी गई ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, आप लोग ऐप में 5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को आसानी से जोड़ सकते हैं.

अगर आप भी इंस्टाग्राम ऐप में नया अकाउंट जोड़ना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहिए, हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि आखिर किस तरह को अकाउंट को ऐप में जोड़ा जा सकता है.

How to Add Instagram Account

इंस्टाग्राम ऐप में अकाउंट एड करने के लिए ऐप को ओपन करें और फिर नीचे दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें. प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करने के बाद ऊपर की तरफ दिख रही अपनी मौजूदा इंस्टाग्राम आईडी पर टैप करें.

जैसे ही आप इंस्टाग्राम आईडी पर टैप करेंगे, आप लोगों को Add Instagram Account ऑप्शन दिखेगा. एड अकाउंट पर टैप करते ही दो ऑप्शन्स आएंगे, Log In और क्रिएट न्यू अकाउंट.

How to Switch Between Instagram Account

इंस्टाग्राम अकाउंट एड करने के बाद अगर आप एक से दूसरे अकाउंट में स्विच करना चाहते हैं तो इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा. ऐप ओपन करने के बाद नीचे दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और फिर ऊपर दिख रहे इंस्टाग्राम आईडी पर क्लिक करें.

इंस्टाग्राम यूजरनेम पर क्लिक करते ही आपको वो सभी अकाउंट्स दिखने लगेंगे जिन्हें आपने इंस्टाग्राम ऐप में जोड़ा है. स्विच करने के लिए आप लोगों को बस उस यूजर नेम पर क्लिक करना है जिसपर आप स्विच करना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....