Breaking News in Hindi

इजरायल ने गाजा में बिजली, पानी और ईधन की सप्लाई की बंद, अरब लीग ने बताया- अन्यायपूर्ण फैसला

नई दिल्ली। इजरायल ने आतंकी हमले के बाद हमास को जड़ से खत्म करने की मन बन लिया है। इजरायल की सेना ने गाजा में बिजली, पानी और ईधन की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री काट्ज ने कहा कि हमास के आतंकी जब तक बंधक बनाए गए नागरिकों को नहीं छोड़ते हैं, तब तक बिजली, पानी और ईधन की सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। फलस्तीन के समर्थन में आए मुस्लिम देशों ने इजरायल की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया है।

इजरायल और हमास के युद्ध को देख अरब लीग ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में अरब लीग ने कहा कि इजरायल की नाकाबंदी को अन्यायपूर्ण बताया है। इजरायल ने गाजा को घेर कर भोजन, ईधन और दवाओं की सप्लाई को रोक दिया। इजरायल ने गाजा में बिजली की सप्लाई को रोक दिया है।

इजरायल अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों का करे पालन

इस बैठक में मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए। बैठक में सभी ने कहा कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई से नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हमारी मांग है कि वहां मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएं। बैठक में नेताओं ने कहा कि इजरायल अपने अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों का पालक करे। वह टू स्टेट समाधान करे।

नागरिकों के खिलाफ ना हो हिंसा

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत ने अहम बयान देते हुए कहा कि दोनों देश युद्धों के नियमों का पालन करें। वह नागरिकों को अपना निशाना ना बनाएं। उनको मारकर स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश ना करें। अरब लीग दोनों पक्षों के नागरिकों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप