Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

इजरायल ने हमास के ठिकानों पर तेज किए हमले, 313 फलस्तीनी नागरिकों की मौत

तेल अवीव (इजरायल)।  इजरायल ने हमास के ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है। इजरायल के हमले से अब तक 313 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। इजरायल के पीएम बेजामिन नेतन्याहू ने हमाल के इस आतंकवादी हमले को युद्ध कहा है।

इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव के लिए उड़ाने निलंबित कर दी है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन ने यह फैसला अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 14 अक्टूबर तक किसी भी यात्री ने अगर उड़ान में बुकिंग की होगा, तो एयर इंडिया उसकी मदद करेगा।

इजरायल की पूर्व राजदूत ने कहा- धन्यवाद

समाचार एजेंसी एआई ने एक वीडियो जारी किया है। भारत में इजरायल की पूर्व राजदूत डैनियल कार्मन ने कहा कि वह भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद देती है। हमें इतने सारे देशों ने समर्थन दिया है। उनकी हम सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट ने यह दिखाया है कि भारतीय इजराल के साथ बुरे समय में एकजुट हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.