Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक

छतरपुर। विश्व पर्यटन नगरी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर इटली से आई एक युवती को एक युवक ने 100 यूरो को भारतीय रुपयों में बदल कर लाने का झांसा दिया और कैश लेकर भाग खड़ा हुआ।

दरअसल, गत दिवस इटली की लीजा अपने हमवतन दोस्त आंद्र्ए के साथ ग्वालियर से ट्रेन से आ रही थे। तभी उनकी मुलाकात धार्मिक प्रवत्ति के दिखने वाले आंशिक दिव्यांग राघव शर्मा से हुई जो उनके साथ खजुराहो आया इस दौरान राघव शर्मा ने विदेशी पर्यटकों को रास्ते में पीने के पानी की बोतलें अपने पैसों से खरीदकर दी,और उनका विश्वास जीता।

खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रवेश टिकट लेने के लिए विदेशी युवती लीजा ने 100 यूरो निकाले और उन्हें लगभग 10 हजार भारतीय रुपयों में बदलवाने के लिए पूछने लगी तो ग्वालियर से साथ आए राघव ने कहा कि वह अभी बदलवाकर ले आएगा। इतना कहकर राघव शर्मा यूरो लेकर मौके से ई रिक्शा लेकर चला गया गया।

नहीं दर्ज करवाई शिकायत

जब उक्त युवक एक घंटे तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद बताने लगा तो विदेशी पर्यटकों को माजरा समझ में आया कि उनके साथ ठगी हो गई है। जानकारी लगने पर लोगों ने बमीठा, रेलवे स्टेशन, बागेश्वर धाम सहित कई जगह फरार आरोपी की तलाश की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। ठगी के शिकार उक्त पर्यटकों ने कहा कि उनकी खुद की गलती है जो उन्होंने अनजान व्यक्ति पर भरोसा जताया। वे पुलिस में शिकायत करके किसी झमेले में नहीं पड़ना चाहते।

उक्त घटना से पर्यटन व्यवसाई और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है सभी चाहते हैं कि खजुराहो आने वाले सभी देशी विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने कारगर उपाय और कार्रवाई होनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.