Breaking News in Hindi

इन एक्ट्रेसेस ने प्राइवेट रखी अपनी लव लाइफ शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक कुछ नहीं किया शेयर

बॉलीवुड के अफेयर्स हमेशा सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। ऐसे कोई भी रिलेशन नहीं है, जो मीडिया से छुप पाए हों। हर समय कैमरा से घिरे होने के बावजूद भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है। लव लाइफ से लेकर शादी तक इस चकाचौंध की दुनिया में इन एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल लाइफ छुपाकर रखी। कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऑफिशियली इस बारे में बात नहीं की और ना ही कुछ शेयर किया। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक सब कुछ प्राइवेट रहा है।

इलियाना डिक्रूज

बाॅलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तो हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड था कि इलियाना के होने वाले बच्चे के पिता कौन हैं। वहीं, हाल ही में एक तस्वीर शेयर कर, उन्होंने सभी के सवालों के जवाब दे दिए हैं। वे उन तस्वीरों में डेट नाइट पर अपने मिस्टर परफेक्ट के साथ दिखाई दे रही हैं।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने रिलेशन को काफी समय तक छुपाकर रखा। दोनों ने कभी भी इसे लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। इसके बाद दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया।

सोनम कपूर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपने रिलेशन को काफी समय तक छुपाए रखा था। दोनों की शादी की अचानक अनाउंसमेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सोनम और आनंद का एक बेटा है।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हमेशा अपने रिश्ते को एक दोस्ती की तरह की दिखाया था। मीडिया के सामने भी दोनों एक-दूसरे को दोस्त ही बताते थे। दोनों ने अचानक शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। शादी के समय नेहा प्रेग्नेंट थीं। शुरुआत में उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा की कई फिल्मों में काम किया है। इनके बावजूद रानी ने कभी उनके और आदित्य के रिश्ते पर बात नहीं की। बाद में दोनों ने विदेश में चुपचाप शादी कर अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। यह आदित्य चोपड़ा की दूसरी शादी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप