Breaking News in Hindi

इन राज्यों में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

क्रिसमस का त्योहार इस साल सोमवार को मनाया जाएगा, इस कारण बैंकों में लंबा अवकाश रहने वाला है। वहीं चौथे शनिवार के कारण 23 दिसंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में क्रिसमस के कारण लगातार पांच दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम पूरा करना है तो इसे आज ही निपटा लें। बाद में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानते हैं कि क्रिसमस के मौके पर किन राज्यों में लगातार कितने दिन बैंक रहेंगे बंद…

लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद

इस बार चौथे शनिवार के कारण 23 दिसंबर को पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। 24 दिसंबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 और 27 दिसंबर को कई राज्यों में क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में पांच दिन की छुट्टी होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दिक्कत से बचने के लिए आप राज्यों के हिसाब से अवकाश की लिस्ट को देखकर बैंक जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

23 दिसंबर, 2023ः चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
24 दिसंबर, 2023ः रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
25 दिसंबर, 2023ः क्रिसमस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
26 दिसंबर, 2023ः क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आइजोल, कोहिमा, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
27 दिसंबर, 2023ः क्रिसमस के कारण कोहिमा में बैंक बंद रहेगा
30 दिसंबर, 2023ः यू किआंग के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेगा
31 दिसंबर, 2023ः रविवार के कारण बैंकों में रहेगा अवकाश

बैंक बंद होने पर ऐसे पूरा करें काम

बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में लंबे वक्त तक बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों के कई जरूरी काम अटक जाते हैं। मगर बदलती तकनीक ने कई कामों को आसान बना दिया है। आप एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यूपीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...