Breaking News in Hindi

इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां चमका देती हैं पति की किस्मत, परफेक्ट वाइफ के होते हैं सारे गुण

अंक ज्योतिष बेहद प्राचीन विज्ञान है। यह जन्म तिथि के आधार पर लोगों के चरित्र और भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान करता है। अंक ज्योतिष में मूलांक पर जोर दिया जाता है। यह व्यक्ति के जन्म की तारीख से निकाला जाता है। वैवाहिक संबंध व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण है। अगर आपको जीवनसाथी की तलाश है तो 2 मूलांक वाली लड़कियां बेस्ट विकल्प हो सकती हैं। 2, 11, 20 और 29 का मूलांक 2 होता है।

पति के जीवन में लाती हैं बदलाव

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। यह विशेष रूप से इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा का प्रभाव माना जाता है। चंद्रमा ग्रह इस अंक वाली लड़कियों को भावना, बुद्धि और संवेदनशीलता की शक्ति देता है।

2 मूलांक वाली लड़कियां होती हैं भावुक

मूलांक 2 की लड़कियां भावुक और रिश्तों को महत्व देने वाली होती है। साथ ही हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं और मुश्किल समय में पीछे नहीं हटती हैं।

घर की सुख-शांति का रखती हैं ख्याल

पति के साथ इनकी वफादारी, प्यार और समझ इन्हें बेहतर जीवनसाथी बनाती है। मूलांक 2 की युवतियां न सिर्फ अपने पति बल्कि परिवार के सभी सदस्यों से प्यार और सम्मान करती है। यह भी सुनिश्चित करती हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रहे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...