Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इश्क में इतनी पागल मां कि Boyfriend संग कर गई कांड, होश उड़ा देगा मामला

बठिंडा: एक शादीशुदा महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा के रहने वाले एक निःसंतान दंपत्ती को बेचने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह कर एक लाख 35 हजार रुपए में सौदा किया था। पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर 4 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भारत भूषण निवासी धोबियाना बस्ती ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके तहसील तपा जिला बरनाला के साथ हुई थी। उनके घर 2 लड़कों का जन्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि इसी बीच उसकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह के साथ संबंध हो गया, जिसके चलते उसके घर में झगड़ा होने लगा। इस संबंध में सहायक थानेदार सिविल लाइन जगतार सिंह का कहना है कि मामला उच्च अधिकारियों की जांच के लिए महिला थाने में भेज दिया गया है।

उक्त मामले की जांच करने पर पता चला कि सुखविंदर कौर और सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर अपने पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला अपने पति अमरजीत सिंह निवासी एक लाख 35 हजार रुपए में पति ने पत्नी को बेच दिया सहारनपुर। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था। उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.