Breaking News in Hindi

इस दिन पड़ रही है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जरूर करें ये खास उपाय

इंदौर। Margashirsha Purnima 2023: ज्योतिष शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत करना शुभ माना जाता है। इस महीने साल की आखिरी पूर्णिमा मनाई जाने वाली है, जो 26 दिसंबर को पड़ेगी। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) सच्ची श्रद्धा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनका घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है। यदि आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो इन जरूरी नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये कार्य

  • व्रत श्रद्धा और समर्पण से रखें।
  • भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • इस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है।
  • इस दिन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।
  • पूर्णिमा के दिन खीर का भोग लगाना पुण्यदायी है।
  • पूर्णिमा पर ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • इस दिन गंगा नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही करें।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर नहीं करें ये कार्य

  • पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन न करें।
  • इस शुभ दिन पर शराब का सेवन न करें।
  • इस दिन अपने बाल या नाखून न काटें।
  • पूर्णिमा के दिन किसी से भी अपशब्द न कहें।
  • इस दिन मां का अपमान बिल्कुल न करें।
  • इस दिन किसी के बारे में बुरा बोलने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....