Breaking News in Hindi

इस दिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे गोविंदा, पत्नी सुनीता ने दिया अपडेट

एक्टर गोविंदा को मंगलवार 1 अक्टूबर को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोविंदा की ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी. हालांकि इस थ्योरी पर पुलिस को शक भी है. डॉक्टरों ने गोली सफलतापूर्वक निकाल ली है और उनकी हालात में काफी सुधार है. ऐसे में अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर की हेल्थ पर अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि उन्हें छुट्टी कब मिलेगी.

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस पूरे मामले में उनके साथ हैं और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देती रहती हैं. सुनीता ने कहा, “अभी उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उन्हें कल तक छुट्टी दे देंगे. उनकी बेहतर तरीके से देखभाल की जा रही है. आप लोग भी ज्यादा परेशान मत होइए.”

‘भगवान के आशीर्वाद से वह ठीक हो रहे हैं’

सुनीता आहूजा ने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रही हैं. सुनीता ने कहा, “मैंने उनके लिए पूजा-पाठ किया और भगवान के आशीर्वाद से वह ठीक हो रहे हैं. वो हीरो है, वैसे भी जल्दी ठीक हो जाएगा.” गोविंदा को जिस वक्त गोली लगी उस दौरान उनकी पत्नी मुंबई में नहीं थीं. पति को गोली लगने की खबर सुनकर सुनीता आहूजा तुरंत मुंबई आ गईं.

फैन्स से मिले प्यार के साथ-साथ उनका समर्थन गोविंदा और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी ताकत रहा है. सुनीता ने कहा, “हमें जो चिंता और समर्थन मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं. यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है और इससे गोविंदा को जल्दी ठीक होने में मदद मिल रही है.”

कैसे हुआ हादसा?

गोविंदा को गोली लगने की घटना को सुनकर शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन और जैकी भगनानी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां एक्टर के हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. गोविंदा जब अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी वो गिर गई और गोली चल गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की बंदूक के लॉक का एक छोटा-सा हिस्सा पहले से टूटा हुआ था, इस वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि मामला संदेहास्पद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप