Breaking News in Hindi

इस बार इंदौरी के फैसले से शुरू होगा क्रिकेट विश्वकप, आज से 45 दिनों तक 10 देशों के बीच खेले जाएंगे 48 मैच

इंदौर। देश में जब भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई बड़ा आयोजन होता है तो किसी न किसी रूप में उस आयोजन का इंदौर कनेक्शन निकल ही जाता है। अब आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट (WCC) को ही ले लीजिए। आज 5 अक्टूबर से आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच से हो रही है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इंदौर के नितिन मेनन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

बता दें कि विश्व कप के पहले मैच में इंदौर के नितिन मेनन मैदानी अंपायर होंगे। विश्व कप में भारत के एकमात्र अंपायर नितिन मेनन हैं। विश्व कप में अंपायरिंग करने वाले मध्य प्रदेश के अब तक के पहले अंपायर भी नितिन बनेंगे। आज से 45 दिनों तक 10 देशों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 6 अक्टूबर को हैदराबाद में पाकिस्तान और नीदरलैंडस के बीच होने वाले मैच की लाइव कमेंट्री के लिए इंदौर के ही वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर और खेल समीक्षा डॉक्टर सुशीम पगारे को आल इंडिया रेडियो द्वारा चुना गया है। इस दिन सुशीम पगारे हैदराबाद से ऑल इंडिया रेडियो पर मैच की लाइव कमेंट्री करेंगे। वर्ल्ड कप के इस 13वें सीजन का संचालन 16 अंपायर करेंगे, जिसमें आईसीसी अंपायर्स के एलीट पैनल के सभी 12 सदस्य और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के 4 सदस्य शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...