Breaking News in Hindi

इस साल इन फिल्मों के सीक्वल ने खूब मचाया गदर, बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरहिट

इंदौर।  हिंदी सिनेमा के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इतना ही नहीं, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। साल 2023 में कई फिल्मों के सीक्वल भी रिलीज हुए हैं और इन सीक्वल्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ऐसे में यह साल खत्म होने वाला है और हम आपके लिए उन फिल्मों के सीक्वल की लिस्ट लेकर आए है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया।

गदर 2 (Gadar 2)

इसी साल रिलीज हुई गदर फिल्म के सीक्वल गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। 22 सालों के बाद लौटी गदर फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 525 करोड़ रहा है। इतना ही नहीं, यह फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी है।

ओह माय गॉड (Oh My God 2)

साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओह माय गाॅड को उस समय भी काफी पसंद किया गया था। वहीं, 11 साल बाद रिलीज हुए इस फिल्म के सीक्वल ओह माय गाॅड 2 को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस बार अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी की जोड़ी देखने को मिली है। सोशल ड्रामा पर आधारित इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2)

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल की फ्रेंचाइजी को फैंस ने काफी पसंद किया है। साल 2019 के बाद अब साल 2023 में इस फिल्म का सीक्वल पार्ट रिलीज हुआ है। यह फिल्म राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 104 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फुकरे 3 (Fukrey 3)

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फ्रेंचाइजी फिल्म फुकरे के पहले ही दो पार्ट रिलीज हो चुके थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए हैं। इस हिसाब से फिल्म का तीसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज किया गया है। फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों को एक बार फिर पसंद आई। फुकरे 3 की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 96 करोड़ का कलेक्शन किया है।

टाइगर 3 (Tiger 3)

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस साल की आखिरी ऐसी फिल्म है, जिसका सीक्वल रिलीज हुआ है। दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शानदार एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 285 करोड़ का कलेक्शन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....