Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

ईद पर हुआ बवाल… 8 महीने बाद निकाली दुश्मनी, नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या

राजस्थान के उदयपुर से चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां आठ महीने पहले के एक विवाद में दो लड़कों ने 16 साल के नाबालिग की चाकू मार करके हत्या कर दी. आरोपियों ने नाबालिग को बीच सड़क पर रोका फिर उसपर वार करके मौके से फरार हो गए. विवाद पटाखे की चिंगारी लगने को लेकर हुआ था. आरोपियों ने घटना को अंजाम सूरजपोल थाना क्षेत्र के आर्टिस्ट हाउस के बाहर दिया था.

पुलिस ने बताया कि पटेल सर्कल निवासी साबिर और अयान ने चाकू से वार किया था. मृतक रोहन बाइक मैकेनिक था और वारदात के समय अपने घर जा रहा था. इसी बीच वह रास्ते में पान की दुकान पर रुका तभी साबिर और अयान कार में सवार होकर वहां पहुंचे और उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया.

8 महीने पुराने विवाद पर की हत्या

दरअसल, विवाद 8 महीने पुराना है जहां पर एक बार कहासुनी हुई थी. 8 महीने पहले ईद के दिन पटाखे चलाने की बात को लेकर रोहित के बड़े भाई नावेद का साबिर और अयान से विवाद हुआ था. यह विवाद पटाखे की चिंगारी को लेकर हुआ था. उस दौरान भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. इसके बाद लगातार विवाद चलता रहा. परिजनों ने बताया कि आरोपी तीन बार नावेद के साथ मारपीट कर चुके हैं.

वारदात के 7 दिन पहले भी आरोपियों ने मृतक के बड़े भाई नावेद पर चाकू से हमला किया था. इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने धान मंडी थाने में मामला भी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस पहले कार्रवाई कर लेती तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता.

आक्रोशित समाज और परिजनों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद पीड़ित लड़के के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाते हुए बोले कि पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई जिससे उनके घर का चिराग बुझ गया. बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.