Breaking News in Hindi

ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पूर्वी दिल्ली के शशी गार्डन इलाके में शनिवार को दो बच्चों की लाश मिली है. दो बच्चों की यह लाश शशी गार्डन के गली नंबर 6 के एक मकान में मिली है. दो मृतक बच्चों के साथ घटना स्थल पर खून से लथपथ अवस्था में एक महिला भी पड़ी हुई थी. जो कि मृतक बच्चों की मां बताई जा रही है. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना स्थल पर पहुंच कर इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस की टीम ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे शशी गार्डन इलाके में 42 वर्षीय श्यामजी के लापता होने की जानकारी पीसीआर को मिली हुई थी. फोन पर बताया गया कि उनके घर पर शुक्रवार से ही ताला लगा हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उनके घर को बाहर से बंद पाया.

मृतक बच्चों में 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी का शव

दरवाजा खोलने के बाद पता चला कि दो नाबालिग बच्चे कमरे के अंदर मृत पड़े हुए थे. इनमें से एक बेटे की उम्र करीब 15 साल और दूसरी 9 साल की बेटी का शव था. पास में ही उनकी मां खून से लथपथ और बेहोश हालत में पड़ी हुई थीं. दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर महिला को अस्पताल ले भर्ती कराया गया.

श्यामजी के तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि अभी लापता श्यामजी का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है. इस पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई चल रही है. इस घटना के बाद से गली नंबर 6 के आसपास के मकानों के लोगों में सनसनी फैल गई. लोग इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....