Breaking News in Hindi

ई-रिक्शा ड्राइवर की पत्नी से करता था प्यार, सुपारी देकर उसे लगवा दिया इंफेक्टेड इंजेक्शन

इंदौर। ई-रिक्शा ड्राइवर को संक्रमित इंजेक्शन लगाने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में नया मोड़ आ गया है। ड्राइवर की पत्नी की मौसी का बेटा पप्पू मास्टर माइंड निकला। उसका ड्राइवर की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पप्पू ने 10 हजार रुपये में सुपारी दी थी। साजिश तो गांजा और शराब तस्करी में उलझाने की थी। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित नावदा पंथ ब्रिज के समीप प्रजापत नगर निवासी ई-रिक्शा चालक को दो बदमाशों ने संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया था।

मौसी के बेटे से था पत्नी का अफेयर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को आरोपित ओमप्रकाश उर्फ पप्पू पाल (राम टेकरी), जगन गोखले निवासी डोडरवासा बोरी आलीराजपुर और विशाल कर्मा निवासी इकलेरा को पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक, पप्पू का चालक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसकी मौसी का बेटा है।

वह ड्राइवर को जेल भिजवाना चाहता था। उसने जगन को दस हजार रुपये में सुपारी दी और कहा कि ई-रिक्शा में गांजा रख देना। साजिश असफल हो गई और आरोपितों ने इंफेक्टेड इंजेक्शन से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जयराम की पत्नी की भूमिका की जांच की जाएगी।

यह है पूरा मामला

ई-रिक्शा में दो लोग राजवाड़ा के पास छत्री से सवार हुए थे, उन्होंने ड्राइवर से कलारिया गांव जाने के लिए कहा था। इसी दौरान रास्ते में नावदापंथ ब्रिज के ऊपर पहुंचते ही पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उसे इंजेक्शन लगा दिया।

जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने कहा कि बेटा ‘तेरा काम हो गया, अब तो तू गया।’ इसके बाद से ड्राइवर को घबराहट होने लगी थी। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने घर में दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पता चला कि उन्हें रिक्शा ड्राइवर पर हमला करने के लिए सुपारी दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....