Breaking News in Hindi

उज्जैन-कोटा मार्ग पर दो ट्रक की भिड़ंत में लगी भीषण आग, चार वाहन खाक

सुसनेर (आगर-मालवा)। आगर मालवा जिले के सुसनेर में उज्जैन-कोटा मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत होते ही दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खड़ा एक ट्रक और एक कार भी आग की चपेट में आ गई।

चार वाहनों में लगी आग देखकर घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सामने से भिड़े दोनों ट्रक के चालकों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। एक का शव मिला है।

प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड व जेसीबी लेकर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान नलखेड़ा, सोयतकलां सहित जिलेभर की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंचीं। जेसीबी से भी रेस्क्यू मिशन चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग में कुछ लोग भी फंसे हुए थे। घटना के करीब 30 मिनट बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अमला फायर ब्रिगेड लेकर नहीं पहुंचा था। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बहुत ज्यादा होने से कामयाबी नहीं मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई और आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के चालकों को बाहर निकलने तक का भी मौका नहीं मिला।

पास में खड़े आयशर वाहन और एक अन्य कार भी इन आग की लपटों में जलकर खाक हो गई। समाचार लिखे जाने तक सिर्फ एक शव निकला है। अधिकारी मौके पर हैं।

ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गई थी।। आग पर काबू पा लिया गया है। एक ट्रक से जला हुआ शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे है।

-पल्लवी शुक्ला, एसडीओपी, सुसनेर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...