Breaking News in Hindi

उज्जैन जेल में जीपीएफ फर्जीवाड़ा के शिकार कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार देगी पैसा

भोपाल। उज्जैन जेल में हुए जीपीएफ घोटाले के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। उनके खाते से फर्जीवाड़ा कर निकाली गई रकम की भरपाई सरकार करेगी। जेल महानिदेशक राजेश चावला के प्रवास में प्रहरी राम सुमिरन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा था कि उसकी बेटी के विवाह के लिए जीपीएफ से राशि नहीं निकल पा रही है। इसके बाद जेल विभाग ने कर्मचारियों की समस्या से सरकार को अवगत कराया।

जेल अधीक्षक ऊषा राज का फर्जीवाड़ा

यहां के ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारियों के जीपीएफ खाते से वहां की तत्कालीन जेल अधीक्षक ऊषा राज ने फर्जीवाड़ा कर की ट्रेजरी से अवैध तरीके से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि निकाल ली थी। पांच करोड़ 66 लाख रुपये के इस घोटाले में सरकार ने राज को निलंबित कर दिया था और जेल भी भेज दिया था लेकिन कर्मचारियों को उनकी रकम नहीं मिल पा रही थी।

वित्त विभाग ने दी अनुमति

अब वित्त विभाग ने अनुमति दी है कि सरकार की ओर से कर्मचारियों के खाते में फिर पीएफ की राशि डाली जाएगी। वित्त विभाग से राय लेने के बाद जेल विभाग ने यह निर्णय लिया है। यह राशि पांच करोड़ 66 लाख रुपये है। बता दें कि दो दिन पहले ही उज्जैन दौरे पर गए जेल महानिदेशक राजेश चावला से एक कर्मचारी ने रोते हुए गुहार लगाई थी कि पीएफ नहीं मिलने से वह अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....