Breaking News in Hindi

उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया, सीसीटीवी वीडियो आया सामने , एक की हुई मौत..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अभी फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। दोनों भाई बरथुन के रहने वाले थे। दोनों भाई अपने गांव वापस लौट रहे थे।

दोनों भाई किसी काम से बाजार आए थे और गांव वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप की मौत हो गई है और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र घायल हुआ है। जिनको उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया है बस यात्रियों से भरी हुई थी। सीसीटीवी वीडियो में बस से यात्री उतरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके से बस ड्राइवर भाग गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप