Breaking News in Hindi

उज्जैन में दोपहर 12 बजे से ही बंद हुआ महाकाल सवारी मार्ग

उज्जैन। सावन सोमवार होने व बाबा महाकाल की सवारी निकलने के कारण पुलिस दोपहर 12 बजे से ही सवारी मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। पुराने शहर में जाने वाले सभी मार्ग बंद होने रहवासी परेशान हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि व्यवस्था के चलते पूर्व से मार्ग बंद करना जरूरी है। आज बाबा महाकाल की दूसरी सवारी में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में महाकाल मंदिर व पुराने शहर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस दोपहर 12 बजे से ही सभी रास्ते बंद कर कर दिए।

पुलिस का कहना है कि वाहन चालक सोमवार को हरिफाटक चौराहे से गोपाल मंदिर तथा रेलवे स्टेशन की ओर, दौलतगंज चौराहे से महाकाल घाटी की तरफ, बड़नगर रोड पर शंकराचार्य चौराहा से छोटी रपट, दानीगेट, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर व कार्तिक चौक की ओर तथा महाकाल घाटी चौराहे से चौबीस खंबा माता मंदिर, मराठा धर्मशाला से हरसिद्धी पाल तरफ तथा गुदरी चौराहा से पानदरीबा और कहारवाड़ी की ओर जाने वाले मार्गों का उपयोग ना कर परेशानी से बच सकते हैं।

यहां कर सकते हैं वाहन पार्क

– हरिफाटक पुल के समीप मन्नत गार्डन पार्किंग।

– वाकणकर ब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था।

– लालपुल के समीप कर्कराज पार्किंग।

– नृसिंह घाट के समीप भील समाज धर्मशाला पार्किंग।

– कलोता समाज धर्मशाला पार्किंग।

– नृसिंह घाट पार्किंग इसके अलावा उजड़खेडा चौराहा से मुरलीपुरा, शंकराचार्य चौराहा, कार्तिक मेला मैदान पार्किंग।

इन मार्गों को किया डायवर्ट

– बडनगर, रतलाम, नागदा मंदसौर एवं नीमच जाने वाले वाहन शांति पैलेस चौराहे से डायवर्ट रहेंगे।

– देवास गेट बस स्टैंड से भारी वाहन एवं बसे हरिफाटक टी एवं हरिफाटक चौराहे तरफ नहीं जा सकेंगे।

– चार पहिया वाहन हरिफाटक टी से बेगमबाग, कोट मोहल्ला एवं गोपाल मंदिर तरफ नहीं जा सकेंगे।

– चार पहिया वाहन दौलतगंज चौराहे से कोट मोहल्ला, तेलीवाडा चौराहे से दानीगेट तरफ, कार्तिक चौक से हरसिद्धी पाल तरफ नहीं जा सकेंगे।

वीआइपी के लिए यह रहेगी व्यवस्था

वीआइपी एवं प्रोटोकॉल के वाहन तीन बत्ती चौराहा से चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, गदा पुलिया, हरिफाटक से बेगमबाग होते हुए भारत माता मंदिर पार्किंग में जा सकेंगे।

सावन सोमवार तथा हरियाली अमावस्या के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। यातायात सुचारू चलाने के लिए कुछ बदलाव किए है। पुराने शहर में सवारी मार्ग व आसपास के क्षेत्र में लोग वाहन ले जाने से बचें। एचएन बाथम, डीएसपी यातायात

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....