Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

उज्जैन में पूर्व कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने दो बेटों पर लगाया आरोप

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान की शुक्रवार को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी स्थित घर में घुसकर गुड्डू को गोली मार दी, परिजन गुड्डू की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और दो बेटों पर लगा रहे हैं। कलीम खान उर्फ गुड्डू पर बीते 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ था और गोली छूकर निकल गई थी।

घटना के बाद वह डर गए थे और घर से बाहर नहीं निकले परिजनों का कहना है कि सुबह 5:00 बजे तेज धमाके की आवाज आई गुड्डू के कमरे में जाकर देखा तो उनकी पत्नी नीलोफर बाहर आ रही थी उन्होंने कहा कि गुड्डू को किसी ने गोली मार दी है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस का कहना है कि गुड्डू का अपनी पत्नी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.