Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ की दहशत, कभी दीवार, तो कभी छत पर दिखा, देखें वीडियो

 पीलीभीत में एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस गया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी।

पीलीभत। Pilibhit Tiger Rescued: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस गया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तो घबरा गए। आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद टाइगर को काबू में लिया है। इधर पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना गांव के स्थानीय लोगों में बाघ को देखने का रोमांच था। लोगों की भीड़ घर और छतों से खड़े होकर बाघ को देख रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने टाइगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वन विभाग के कर्मचारी टाइगर को काबू करने के लिए बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लेकर पहुंचे थे। उसे बेहोश करने के बाद आंखों पर काला कपड़ा डालने का प्रयास किया गया। फिर उसे तीन तरफ से घरने के बाद हरे रंग के कपड़े से ढंकने की कोशिश की गई। हालांकि बेहोशी की दवा के बाद भी बाघ को काबू करना आसान नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.