Breaking News in Hindi

उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरो की इस दिन होगी नीलामी, 4 बड़े हीरे होंगे आकर्षण का केंद्र

पन्ना।  पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय में 21 फरवरी से शुरू होगी और 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी में 286.41 कैरेट के छोटे बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे जाएंगे। जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये है। इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे हैं जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा आधिकारी ने बताया कि 11.88 कैरेट 9.99 केरेट 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के 4 बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र होंगे।

बता दें की यह हीरा नीलामी दो चरणों में की जाएगी पहले चरण में हीरो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और व्यापारियों को हीरे दिखाए जाएंगे इसके बाद द्वितीय चरण में हीरो की बोली लगाई जाएगी। वहीं इन हीरो की नीलामी में सूरत, गुजरात, मुंबई आदि स्थानों से हीरा व्यापारियों के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि काफी समय बाद हो रही हीरो की नीलामी से अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होने की संभावनाएं लगाई जा रही है। फिलहाल विभाग के द्वारा नीलामों की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....