Breaking News in Hindi

उप महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि संलग्नीकरण आदेश को विभाग ने कर दिया है निरस्त

बिलासपुर। नियम विरुद्ध किए गए संलग्नीकरण आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद विभाग ने जारी आदेश को निरस्त कर दिया। सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता नेकोर्ट को इसकी जानकारी दी। अधिवक्ता की जानकारी के बाद कोर्ट ने याचिका को निराकृत कर दिया है।

सुरेंद्र टंडन ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिाक दायर की थी। दायर याचिका में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ थे। उक्त पदस्थापना के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बलौदाबाजार द्वारा एक आदेश जारी कर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा में संलग्न कर दिया गया।

मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय हाई कोर्ट के समक्ष पैरवी करते हुए तर्क प्रस्तुत किया कि 25 अप्रैल .2023 को संचालक, स्वास्थ्य विभाग, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं समस्त सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश जारी किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के जिन अधिकारियों कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर संलग्न किया गया है यह संलग्नीकरण पूर्ण रूप से अवैध है एवं समस्त संलग्नीकरण आदेश को निरस्त किया जाए।

संचालक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के बावजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलौदाबाजार द्वारा विधि विरूद्ध तरीके से याचिकाकर्ता का संलग्नीकरण आदेश जारी किया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस व्यास के सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। रिट याचिका की सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता ने हाई कोर्ट के समक्ष यह जानकारी दी कि याचिकाकर्ता के विरूद्ध जारी संलग्नीकरण आदेश नियम विरूद्ध होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। उप महाधिवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कोर्ट ने याचिका को निराकृत कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...