Breaking News in Hindi

उफनते गंदे नाले के बीच धरने पर बैठे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी, मोहन सरकार को जमकर घेरा

शिप्रा नदी में मिल रहे गंदे नाले के पानी के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस विधायक व लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक उफनते गंदे नाले के बीच  धरने पर बैठ गए। उन्होंने गंदे नाले व सीवरेज का पानी शिप्रा में मिलता देख केंद्र व राज्य सरकार को जमकर घेरा।

उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में एक बार फिर गंदे नाले का पानी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां शिप्रा नदी के गंधर्व घाट पर गंदा नाला फूट गया। जिसकी वजह से सीवरेज का पानी सीधा शिप्रा नदी में मिल रहा है।  घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस विधायक व वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार शिप्रा नदी पहुंचे और बहते हुए गंदे नाले के पानी के बीच बैठ गए। महेश परमार ने घटना पर विरोध जताया व केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। इसके बाद उन्होंने शिप्रा नदी के अंदर डुबकी लगाई।

बता दे कि जिला प्रशासन ने रात में जनसंपर्क के माध्यम से प्रेस नोट जारी कर मामले में स्पष्टिकरण दिया है कि यह पानी गंदे नाले का नहीं है। पीने के पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण पानी बह रहा है। हालांकि मौके पर स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सीवरेज और गन्दा पानी नाले से बह रहा है।

ये कोई पहला मौका नहीं है कि शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी मिल रहा है। ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खास बात यह है कि यहां गंदे नाले का पानी रात से मिलना शुरू हुआ जो आज सुबह तक भी जारी है। लेकिन किसी ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप