Breaking News in Hindi

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..

मरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि दो बाइकों की भिड़ंत में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली बिलासपुर पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिवपाल की मौत हो गई है। शिवपाल नैरोजाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले थे। यह घटना गुरुवार शाम की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल किसी काम से अपनी चौकी से जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई घटना की जानकारी लगते ही उमरिया एसपी निवेदिता नायडू ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आरक्षक को मृत हालत में लाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप