Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एआईएडीएमके ने भाजपा से नाता तोड़ा, एनडीए से बाहर निकलने का प्रस्ताव पारित किया

नई दिल्ली। तमिलनाडु की एआईएडीएमके ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया। सांसदों, विधायकों और जिला नेताओं की बैठक के दौरान एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद, एआईएडीएमके के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने इस फैसले की घोषणा की। इस खबर पर खुशी मनाई गई और चेन्नई में एआईएडीएमके मुख्यालय में पार्टी सदस्यों ने आतिशबाजी जलाकर जश्न मनाया।

एआईएडीएमके नेताओं पर टिप्पणी कर रहे थे भाजपा नेता

केपी मुनुसामी ने बताया कि एआईएडीएमके ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। एआईएडीएमके आज से भाजपा और एनडीए गठबंधन से सभी संबंध तोड़ रही है। तमिलनाडु भाजपा के नेता पिछले कुछ समय से हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव और हमारे कार्यकर्ताओं के बारे में लगातार टिप्पणी कर रहे हैं।

अन्नामलाई ने की जयललिता की आलोचना

पिछले हफ्ते ही एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन टूट की कगार पर आ गया था जब पूर्व पार्टी के डी जयकुमार ने यह बयान दिया था कि हम चुनाव से पहले गठबंधन पर फैसला करेंगे। उन्होंने तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस भूमिका के लिए अयोग्य हैं और खुद को बढ़ावा देने के लिए अक्सर दिवंगत नेताओं के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। अन्नामलाई ने पहले जयललिता की भी आलोचना की थी, जो अन्नाद्रमुक की सम्मानित नेता थीं।

समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन

एनडीए से नाता तोड़ने का निर्णय पार्टी मुख्यालय में एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान किया गया। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता केपी मुनुसामी ने प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने सर्वसम्मति से एनडीए से अलग होने और आगामी चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन बनाने का संकल्प लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.