Breaking News in Hindi

एक करोड़ के 411 लूटे और गुम मोबाइल फोन इंदौर क्राइम ब्रांच ने लोगों को किए वापस

इंदौर। शहर में चोरी और लूट के मोबाइलों को ढूंढने में इंदौर पुलिस सफल होती नजर आ रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच नई तकनीकों के माध्यम से चोरों तक पहुंच रही है और मोबाइल बरामद कर उन्हें लोगों को सौंप रही है। पुलिस की सिटीजन काप एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 411 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

टीम ने मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, ओड़िशा, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से भी मोबाइल बरामद किए हैं। वर्ष 2023 में अब तक टीम 1586 गुम मोबाइल आवेदकों को वापस कर चुकी है। आवेदकों को मोबाइल पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। उन्होंने बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे मोबाइल हमें वापस भी मिल पाएंगे।

एप से घर बैठे करें शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि आम जनता से अपील की जाती है कि सिटीजन काप एंड्राइड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे आनलाइन माध्यम से पुलिस तक पहुंचाए। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस को मदद मिलेगी।

ऐसे करें गुमे फोन की शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि सिटीजन काप एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे आनलाइन शिकायत और सूचना पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए रिपोर्ट एन इंसीडेंट और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर आनलाइन शिकायत करने के लिए रिपोर्ट लास्ट आर्टिकल की सुविधा मुहैया करवाई गई है। रिपोर्ट लास्ट आर्टिकल में मोबाइल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुम होने की शिकायत इस फीचर के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें आवेदक को आनलाइन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है। इसका उपयोग वह मोबाइल में गुम हुई सिम को बंद कराने और नई सिम प्राप्त करने के लिए कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...