Breaking News in Hindi

एक का नवापारा तो दूसरे युवक का खर्री नाला के पास में मिला शव

जांजगीर – चांपा । कनईडीह बागान नाला में मंगलवार की दोपहर नहाने गए दो युवक नाला के पानी के तेज बहाव में बह गए थे । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की खोजबीन शुरू की मगर देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। दोनों युवक पास के ही क्रशर में काम करते थे। बुधवार की सुबह एक युवक का नवापारा तो दूसरे का खर्री नाला के पास शव मिला। पुलिस नेदोनों शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगझर के चंद्रा क्रशर उद्योग में काम करने वाले पांच युवक कनईडीह बागान नाला में नहाने के लिए गए थे। इसमें वहां काम करने वाला सुलेमान नगर, जिला गोदापुर, बिहार निवासी तबरेज आलम 20 और मरवान, जिला मुज्जफरपुर बिहार निवासी मो. महताब 27 , भी शामिल थे। नहाने के दौरान नाले के पानी के बहाव में दोनों युवक बह गए। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर एएसपी गायत्री सिंह और मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी स्टाफ के साथ पहुंचे। ग्रामीणों और स्थानीय गोतोखोरों की मदद से दोनों युवकों की खोजबीन शुरू की गई। देर शाम तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। रात होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार की सुबह फिर से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

मालखरौदा पुलिस और नगर सेना के गोताखोर सुबह से पानी में बहे दोनों युवकों की खोजबीन की। सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव दो किलोमीटर दूर नवापारा के पास और करीब 10:30 बजे दूसरे युवक का शव पांच किलोमीटर दूर खर्रीनाला के पास मिला। दोनों शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....