Breaking News in Hindi

एक डूब गया तो चुपचाप कहीं और चले गए घूमने, स्कूल बंक मारकर निकले थे 5 दोस्त

इंदौर में स्कूल बंक मारकर पांच दोस्त घूमने निकले। पिकनिक के दौरान एक की डूबने से मौत हो गई तो दोस्त उसे निकालने की बजाय कहीं और घूमने चले गए। उन्होंने दोस्त की मौत की सूचना किसी को नहीं दी। बाद में पुलिस ने तहकीकात करते हुए उनसे सच निकलवाया तो सभी हैरान रहे गए। मृतक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को सेंट पॉल स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले पांच दोस्तों ने स्कूल से बंक मारा। सभी स्कूटी पर सवार होकर इंदौर से 50 किलोमीटर दूर तिंछा फॉल घूमने निकल गए। शाम को इनमें से एक बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर पुलिस को सूचना दी। काफी पड़ताल के बाद सामने आया कि उस बच्चे की मौत हो चुकी है।

पुष्प नगर में रहने वाला 17 साल का इनोक पुत्र आनंद टोपनो अपने अन्य दोस्त सलमान खान, मोहम्मद बंदूकवाला और दो भाई अरमान और वर्धमान वर्मा के साथ बंक माकर घूमने निकला था। सभी दोस्त जब तिंछाफॉल पहुंचे तो इनोक ने पानी में गोता लगाया लेकिन वो बहुत देर तक बाहर नहीं आया। इनोक के डूब जाने पर बाकी दोस्त डर गए और फिर बचने के लिए एक प्लान तैयार किया।

इनोक के डूबने की सूचना किसी को दिए बिना चारों इंदौर वापस आए। यहां वे रालामंडल अभयारण्य में टिकट खरीद कर घूमते रहे। फिर शाम को सभी घर पहुंच गए। इनोक की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू की। साथ बंक मारने वाले दोस्तों से जब पूछताछ की गई तो पहले तो उन्होंने रालामंडल का टिकट दिखाकर सच छिपाने की कोशिश की। लेकिन बातचीत के दौरान फिर उन्होंने पूरी कहानी पुलिस को बता दी। पुलिस तिंछा फॉल पहुंची तो किनारे पर स्कूल यूनिफार्म दिखा। तलाशी के बाद रात को शव बरामद कर लिया गया।

पिता अपनी लोडिंग गाड़ी में लेकर पहुंचे अपने बच्चे का शव 
शव को निकालने के बाद जिला अस्पताल जिस गाड़ी में लेकर आया गया उसे उसके पिता ही चला रहे थे। मां  सेंट पाल स्कूल में अकाउंटेंट का काम करती थी। पिता कई समय से लोडिंग गाड़ी चला कर अपने घर को चलाने का काम करते हैं लेकिन उनके जीवन का इकलौता सहारा भी छिन गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन