Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एक दूजे के हुए अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ, गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वेडिंग की पहली तस्वीर आई सामने

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने फैन्स को बहुत बड़ी गुड न्यूज दी है. उन्होंने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को जानकारी दी है. दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद सुंदर लग रहे हैं. फैन्स ही नहीं सेलेब्स भी लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं. अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक भी काफी सिंपल है. लोग दोनों को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं. दोनों की शादी बहुत सिंपल तरीके से हुई है. इस खास मौके पर फैमिली वाले मौजूद रहे, जहां कपल को नई शुरुआत पर सबने आशीर्वाद दिया.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल रीति रिवाजों से एक-दूसरे का जीवनभर के लिए हाथ थामा है. जिस मंदिर में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, वो 400 साल पुराना बताया जा रहा है. शादी के बाद दोनों ने रोमांटिक फोटोशूट करवाया है. हालांकि, जिस एक चीज ने फैन्स को सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है, वो है सिंपल अंदाज.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.