Breaking News in Hindi

एक बार फिर पन्ना राज परिवार का विवाद पहुंचा थाने, राजमाता जीतेश्वरी देवी ने ननद से बताया अपनी जान को खतरा..

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हमेशा विवादों में रहने वाला पन्ना राज परिवार का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है, और पन्ना की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने अपनी ही ननद कृष्णा कुमारी सिंह पर हत्या करवाने के प्रयास करने का एक लिखित शिकायती आवेदन पन्ना कोतवाली थाने में सौंपा है, बता दें कि पन्ना राज परिवार में हमेशा से ही विवाद चला आ रहा है, और अब राजमाता जीतेश्वरी देवी की घर में घुसकर कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की गई, खुद राजमाता ने आज पन्ना कोतवाली में इस मामले को लेकर राजकुमारी कृष्णा कुमारी सिंह के खिलाफ एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र दिया, उनका कहना है कि वह अपने निजी निवास पर अकेले सो रही थी।

तभी रात 1:30 बजे के करीब कृष्णा कुमारी सिंह ने राज मंदिर पैलेस गांधी चौक के चौकीदार व अन्य 6 से 7 लोगों को शराब के नशे में धुत होकर हाथ में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर भेजा। इसके बाद उन्होंने तेजी से शयन कक्ष का दरवाजा खटखटाया और अंदर घुसने का प्रयास किया, गालियों के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दी….

हालांकि इस पूरे मामले पर राजकुमारी कृष्णा कुमारी सिंह ने आरोपो को सिरे से खारिज किया है लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। वहीं पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा का कहना है कि राजमाता के द्वारा शिकायती आवेदन पत्र थाने में दिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। बता दें की यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी राज परिवार में विवाद का मामला सामने आ चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....