Breaking News in Hindi

एक वक्त था जब अपनों ने नहीं खोले दरवाजे… इशारों में किसे आइना दिखा गए चिराग पासवान?

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के सितारे बुलंदी पर हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व में सभी पांच सीटें जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की है तो वहीं मोदी 3.0 में चिराग को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है. दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से सभी सांसदों के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने एक ओर जहां नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे.

चिराग पासवान ने बिना नाम लिए चाचा पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वो वक्त था, जब अपनों ने दरवाजा तक नहीं खोला था. हम घंटों खड़े रहे थे. लेकिन आज आप लोगों के आशीर्वाद से चिराग पासवान उसी कुर्सी पर बैठा है.

नेताओं-कार्यकर्ताओं को चिराग ने दिया मंत्र

चिराग ने कहा कि पार्टी का सिंबल, पार्टी का नाम और पार्टी का कार्यालय तक छीन लिया गया. फिर भी खून-पसीने से सींच कर पार्टी को सबने यहां तक लाया है. रामविलास पासवान ने पार्टी की नींव रखी और फिर पार्टी को आगे बढ़ाया, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में काम हुआ. कई विरोधी घात लगाए बैठे थे.

उन लोगों ने पूरी ताकत झोंकी और कुछ अपने भी थे, जिसने भीतरघात किया. लेकिन, सभी लोग ये भूल गए थे कि ये पार्टी राम विलास पासवान की है. वे भूल गए थे कि इस बार भी उस पार्टी का नेतृत्व उन्हीं शेर का बेटा कर रहा है.

पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर जोर

चिराग पासवान ने कहा कि भारत में कभी नहीं हुआ कि एक सांसद वाली पार्टी को पांच सीटें मिलीं हों. हमने पीएम मोदी की झोली में सभी पांच सीटें डाल दीं. सफलता के बाद विनम्रता भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम खुद पर तो गर्व करें, लेकिन अहंकार कभी नहीं करें. जिसने अहंकार किया, उसका पतन हमने देखा. सबने अपने कर्म का फल देखा.

चिराग ने आगे कहा कि अभी लोकसभा का चुनाव एक पड़ाव है, आगे बिहार में विधान सभा का चुनाव आने वाले हैं. इसके लिए हम सबको अभी से तैयारियों में लगना पड़ेगा। इसके लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...