Breaking News in Hindi

एक साथ उठे दो जनाजे… शादी से पहले दुनिया छोड़ गई ‘लाड़ली’, सदमे में बुआ ने तोड़ दिया दम

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक युवती की शादी से करीब एक महीने पहले हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई. युवती की मौत का गम उसका परिवार झेल ही नहीं पा रहा था इसी बीच उसके मातम में शामिल होने उसकी बुआ पहुंची. युवती के दफनाने से पहले उसकी बुआ को भी हार्ट अटैक आ गया. एक ही परिवार में एक के बाद दो मौतें होने से पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अमरोह के बड़ी बेगम सराय मोहल्ले का है. यहां रहने वाले यासीन की 20 साल की बेटी फरहीन का निकाह तय था, करीब एक महीने बाद बेटी की शादी होनी थी. रिश्ता दिल्ली में तय हुआ था. दोनों की सगाई हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारियों का माहौल था. गुरुवार को फरहीन घर के सामान्य काम कर रही थी उसी वक्त उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. उसे सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गई.

जैसे ही परिजन बेटी फरहीन को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई युवती की मौत से फरहीन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उसकी मौत की सूचना पर उसके रिश्तेदार भी घर पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. उसी वक्त युवती की 55 साल की बुआ फूल बी पहुंच गई.

बुआ फूल बी को हार्ट अटैक के बाद फिर परिजन परेशान हो गए और तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. लेकिन, उनकी भी हॉस्पिटल पहुंचते ही मौत हो गई. डॉक्टर्स ने बताया कि फूल बी को भी हार्ट अटैक आया था. परिवार में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबर के बाद पूरे परिवार में तो मातम पसरा ही है साथ ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...