Breaking News in Hindi

एटीएस की बड़ी कामयाबी, पकड़ाए नक्सलियों के सहयोगी, ऐसे किया ट्रेप

भोपाल। मुखबिर की सूचना पर एमपी एटीएस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव और उसकी महिला साथी कुमारी पोटाई उर्फ रैमती को जबलपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सली साहित्य, हथियार आदि जप्त किया गया था। आरोपी को एनआईए कोर्ट जबलपुर में प्रस्तुत कर 31 अगस्‍त तक पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।

आरोपी अशोक रेड्डी से पूछताछ के आधार पर 25 अगस्‍त को मध्य प्रदेश एटीएस की टीम द्वारा आरोपी धन सिंह पुंगाटी निवासी जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) को अपनी बोलेरो गाड़ी से जबलपुर से मण्डला जाते समय कालपी के पास पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह 25-30 वर्ष से नक्सलियों से जुड़ा हुआ है और समय-समय पर उन्हें नगदी, खाने-पीने की चीजें, उनके द्वारा बताए गए कार्य एवं उनसे संबंधित सूचनाएं पहुंचाता रहा है।

आरोपी धन सिंह ने बताया कि वह दलम के नक्सली विजय से पूर्व से परिचित रहा है तथा उसी ने अशोक रेड्डी से इसका परिचय करवाया था। नक्सली विजय के कहने पर ही वह नक्सलियों के लिए कार्य करता था तथा विजय के कहने पर ही अपनी बोलेरो गाड़ी से अशोक रेड्डी को जबलपुर ले गया था तथा अन्य व्यवस्थाएं भी करवाई थी। 26 अगस्‍त 2023 को आरोपी को एनआईए कोर्ट, जबलपुर में प्रस्तुत कर 31 अगस्‍त तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...