Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के आवेदन 5 सितंबर से, अक्टूबर के अंत: में परीक्षा

इंदौर। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा का सिलसिला 30 अक्टूबर से शुरू होगा। चार नवंबर तक परीक्षा जारी रहेगी। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन का सिलसिला पांच सितंबर से शुरू होगा।

पीएससी ने मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम के साथ आवेदन प्रक्रिया भी घोषित कर दी है। 12 जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा में चयनित सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। पांच सितंबर से 25 सितंबर के बीच वे आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये निर्धारित है। आवेदन के साथ परीक्षार्थी अपने केंद्र के लिए शहर का चयन कर सकते हैं।

पीएससी के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 30 अक्टूबर को पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का होगा। 31 से 2 नवंबर तक सामान्य अध्ययन के शेष तीन और प्रश्न पत्र होंगे। तीन नवंबर को हिंदी व व्याकरण और चार नवंबर को हिंदी निबंध व प्रारुप लेखन का अंतिम प्रश्न पत्र होगा।

पीएससी ने घोषणा की है कि प्रश्न और उत्तर पत्र एक ही होगा। प्रश्न के नीचे दिए स्थान में उत्तर लिखना होगा। जल्द ही वेबसाइट पर आयोग प्रश्न-उत्तर पत्र की नमूनार्थ प्रति जारी कर देगा। ताकि अभ्यर्थी अभ्यास कर सकें। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की उपलब्धता 20 अक्टूबर से वेबसाइट पर ही करवाई जाएगी।

मुख्य परीक्षा 2022 में वे सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा के मुख्य या प्रावधिक किसी भी भाग में चयनित हुए हैं। हालांकि अच्छे अंक लाने पर भी प्रावधिक सूची वाले अभ्यर्थी मुख्य भाग में शिफ्ट नहीं हो सकेंगे। इसी तरह मुख्य भाग वालों की भी श्रेणी अपरिवर्तित रहेगी। जब तक आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता प्रावधिक भाग वालों का अंतिम चयन परीणाम घोषित नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.