Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एडुनिवर्सल 4 पाम्स आफ एक्सीलेंस रैंकिंग में आइआइएम इंदौर को मिला तीसरा स्थान

इंदौर। एडुनिवर्सल 4 पाम्स आफ एक्सीलेंस रैंकिंग में इस वर्ष इंदौर आइआइएम एक रैंक फिसलकर तीसरे स्थान पर आया है। हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी होने वाली इस रैंकिंग में भारत के शीर्ष सभी बिजनेस स्कूलों में आइआइएम इंदौर पिछले वर्ष दूसरे स्थान पर था। एडुनिवर्सल 4 पाम्स आफ एक्सीलेंस 2023 की रैंकिंग हाल ही में जारी की गई है। रैंकिंग के लिए दुनियाभर के विभिन्न अकादमिक डीन चयनित बिजनेस स्कूलों के लिए वोट देते हैं, जिसके आधार पर पाम्स की श्रेणी तय होती है।

आइआइएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा कि संस्थान हमेशा विश्व स्तर पर प्रासंगिक बिजनेस स्कूल के रूप में स्थापित होने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आइआइएम इंदौर के 18 देशों के 45 शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी है और यह इसकी अंतरराष्ट्रीय स्थिति को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य 5 पाम्स श्रेणी में सम्मिलित होना है। पाम्स रैंकिंग एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें विश्व स्तर पर 1000 सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों का चयन शामिल है। इसके बाद प्रत्येक संस्थान को पाम्स आफ एक्सीलेंस अवार्ड्स दिए जाते हैं। 4 पाम्स आफ एक्सलेंस में टाप पांच बिजनेस स्कूल संस्थान रैंक इंडियन स्कूल आफ बिजनेस 1 आइआइएम कलकत्ता 2 आइआइएम इदौर 3 मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट 4 एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल 5

क्या है एडुनिवर्सल?

एडुनिवर्सल ग्रुप उच्च शिक्षा सूचना के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर है। उनका लक्ष्य दुनिया भर के छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा के अवसर खोजने के लिए उपकरण प्रदान करना है। एडुनिवर्सल की व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त अकादमिक रैंकिंग वेबसाइटों और सेवाओं के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्रबिंदु है। एडुनिवर्सल का मुख्यालय पेरिस में है और यह उच्च शिक्षा में विशेषज्ञता वाली एक वैश्विक रैंकिंग और रेटिंग एजेंसी है।

कंपनी ने 1994 से फ्रांस में और 2007 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों और कार्यक्रमों के मूल्यांकन में मजबूत विशेषज्ञता स्थापित की है। एडुनिवर्सल रैंकिंग तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें 154 देशों के 1000 सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों का आधिकारिक चयन शामिल है। 1000 रैंक वाले स्कूलों में से प्रत्येक को पाम्स आफ एक्सीलेंस पुरस्कार दिया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.