Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एनएसएस में शामिल होकर छात्राएं कर रही व्यक्तित्व का विकास- कुलपति

बिलासपुर। वोटिंग के लिए नुक्कड़ नाटकविश्वविद्यालय व समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएसएस व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है। एनएसएस में छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भाग लेने में रूची दिखा रही हैं। इसके साथ ही अपना व्यक्तित्व का विकास कर रही है। ये बातें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी ने कहा।

मंगलवार कोअटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के चतुर्थ तल सभागार में आयोजित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एचएस होता, ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ही ग्रामीण बच्चे कम्प्यूटर साइंस लैब में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करते हैं।

डा. सुमोना भट्टाचार्य, कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग ने अपने वक्तव्य में बताया कि एनएसएस गतिविधियां कैसे नेतृत्व कौशल विकास में मदद करती है। तथा कैसे छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करती है।इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। रासेयो, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के कार्यक्रम अधिकारी गौरव साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस एक छात्र को समाज की समस्या को समझाता है और उसका समाधान निकालने का प्रयास करता है, तथा लोगों के जीवन को आसान बनाता है।

प्रो. भूपेन्द्र कुमार पटेल, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला- जांजगीर-चांपा ने एनएसएस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कैसे एनएसएस किसी भी छात्र-छात्रा को बाह्य वातावरण के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम में यशवंत पटेल, आकृति सिंह, सोनाक्षी शर्मा, सूरज राजपूत, यतीन्द्र, संस्कार सहित एनएसएस वालंटियर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वोटिंग के लिए छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही छात्राओं ने नुक्कड़नाटक कर लोगों को संदेश भी दिया। साथ ही शांतपूर्वक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। नए मतदाओं को मतदान करने की अवश्यकता को व महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.