Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

एसयूवी के डिवाइडर से टकराने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 अन्य घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर में शुक्रवार शाम एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) वाहन पहाड़ी पर बने मंदिर की सड़क से नीचे उतरते समय डिवाइडर से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रेहटी थाने के उपनिरीक्षक नंदराम मरावी ने मीडिया को फोन पर बताया कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम ले जाया गया है।

उन्होंने बताया, “शाम 6:15 बजे हुई इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में 12 लोग सवार थे। वे यहां जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर बने एक मंदिर में एक समारोह के लिए आए थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब वह भोपाल जा रहे थे।” अधिकारी ने बताया कि मृतकों व घायलों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.