Breaking News in Hindi

‘ऐसी इमेज वाला शख्स…’, रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ बनाने के सख्त खिलाफ हैं मुकेश खन्ना, कह डाली बड़ी बात

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कई महीनों से ये खबर आ रही थी ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाई जाएगी. जैसे-जैसे खबरें तेजी से फैलने लगीं तो फिल्म के लिए कई एक्टर के नाम भी सामने आने लगे. लेकिन रणवीर सिंह का नाम इस फिल्म लिए लोग कंफर्म मानकर बैठ गए हैं. लंबे वक्त से चर्चा थी कि रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. हालांकि रणवीर ने खुद कभी इस पर किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था. लेकिन अब असली ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना ने साफ कर दिया है कि रणवीर इस फिल्म को नहीं करेंगे.

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ बनाने के सख्त खिलाफ नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उनका पोस्ट देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि वह रणवीर सिंह को इस रोल में कतई नहीं कास्ट करने वाले हैं. अपने पोस्ट में मुकेश खन्ना ने लिखा, पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा पड़ा है कि रणवीर सिंह करेगा शक्तिमान. और हर कोई नाराज था इसे लेकर.

अपनी बात को पूरा करते हुए मुकेश खन्ना ने आगे लिखा कि, मैं चुप रहा. लेकिन जब चैनल ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया है कि रणवीर सिंह साइन हो गया है. तो मुझे मुंह खोलना पड़ा. और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो शक्तिमान नहीं बन सकता. अब आगे देखिए होता है क्या?

इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने अपने कैप्शन में अपनी एक वीडियो देखने के लिए भी कहा है. बता दें, उस वीडियो में एक्टर जमकर रणवीर सिंह पर वार करते हुए नजर आ रहे हैं. खासतौर पर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर दिग्गज एक्टर खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि अगर उन्हें ये सब पसंद हैं तो किसी और देश में जाकर रहना शुरू कर दें. इसके अलावा जिन एक्ट्रेस ने रणवीर के फोटोशूट को सपोर्ट किया था, उन्हें एक्टर ने फटकार लगाई है. मुकेश खन्ना की बातों एक बात तो साफ हो गई है कि वो रणवीर सिंह को शक्तिमान तो नहीं बनने देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप