Breaking News in Hindi

ऑन ड्यूटी रेलवे गेटमैन की लापरवाही आई सामने, नशे की हालत में खुला छोड़ा रेलवे फाटक, और फिर…

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में बुधवार की रात में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक रेलवे फाटक पर तैनात रेलवे कर्मचारी द्वारा शराब के नशे में धूत होकर रेलवे फाटक को खुला छोड़ दिया गया। खुले रेलवे फाटक से ट्रेन गुजरी तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे के अधिकारियों को दी। जब तक रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तब तक रेलवे फाटक से आवाजाही को नागरिकों ने संभाला।

यह घटना है बुधवार की रात रतलाम के ईश्वर नगर के पास मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित है। रेलवे फाटक क्रमांक 81 इस फाटक पर आवाजाही बराबर चल रही थी। अचानक 9:30 बजे खुली रेलवे फाटक से ट्रेनों का गुजरना शुरू हुआ। इससे रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप पहुंच गया उसकी वजह यह थी कि फाटक खुला होने पर ट्रेन गुजरने से कई लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे। खुले फटाक से ट्रेन गुजरने को देखकर लोग गेटमैन के कक्ष में पहुंचे तो वहां लोगों ने देखा कि गेटमैन नशे में धूत होकर लड़खड़ा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 मामले में अधिकारियों ने नशे में धूत गेटमैन को फटकार लगाते हुए गेट बंद करने को कहा। गेटमैन रेलवे फाटक को बंद करने के लिए बाहर आया और वहां से गायब हो गया। गेटमैन की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने की संभावना बन गई थी, लेकिन लोगों की सक्रियता से हादसा टल गया। गेटमैन के कक्ष से रेलवे अधिकारियों को शराब की बोतल भी मिली। इस पूरे मामले में रेलवे के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...