Breaking News in Hindi

ओटीटी पर रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष जानें कब और कहां देख पाएंगे

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल 2023 की बिग बजट फिल्मों में से एक रही है। विवादों से घिरी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी, लेकिन लोगों का कहना था कि आदिपुरुष मॉडर्न जमाने की रामायण है। कंट्रोवर्सी का असर फिल्म की कमाई पर साफ देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह गिरी है। अब रिलीज के दो महीने बाद ‘आदिपुरुष’ फिल्म को मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा, तो आइए, आपको बताते हैं कि फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आदिपुरुष रिलीज

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब बिना किसी अनाउंसमेंट के फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। ‘आदिपुरुष’ को शुक्रवार यानी 11 अगस्त को 5 भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज किया गया है। लेकिन आदिपुरुष को दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है। आदिपुरुष को ओरिजिनली हिंदी और तेलुगु में शूट किया गया था। बाकी भाषाओं में फिल्म को डब किया गया था। फिल्म के मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ वर्जन को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है।

पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

आदि पुरुष के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि आदि पुरुष धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित माइथोलॉजिकल ड्रामा है। इस फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। आदिपुरुष फिल्म में प्रभास ने राघव और कृति सेनन ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में लंकेश के रोल में दिखाई दिए हैं। आदिपुरुष में सनी सिंह, देवदत्त नाग, वत्सल सेठ, सोनल चौहान, सिद्धांत कर्णिक, कृष्ण कोटियन और तृप्ति टोडरमल भी नजर आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप