Breaking News in Hindi

ओडिशा: मंदिर से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

लाख कोशिशों के बावजूद भी दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला ओडिशा का है, जहां एक 21 साल युवती के साथ सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना ओडिशा के नयागढ़ जिले की है. शनिवार 26 अक्टूबर को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म की ये वारदात बीते 20 अक्टूबर की शाम को हुई थी. पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती और उसका मंगेतर फतेगढ़ राम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे.

मंगेतर को बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप

इसी दौरान पिथाखाई जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और दोनों को जंगल में ले गए. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती के मंगेतर को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट भी की, इसके बाद युवती को बांधकर उसके साख गैंगरेप किया साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी और जंगल में छोड़कर चले गए.

आरोपियों ने बनाया गैंगरेप का वीडियो

इस बारे में घटना के तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था. जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया जिससे हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ और पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की.

गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. वहीं ओडिशा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध इकाई की महानिरीक्षक एस. शाइनी मामले पर नजर रख रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...