Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ओमान के विदेश मंत्री का बयान- सुल्तान की भारत यात्रा दोनों देशों में संबंध विकसित करने में मील पत्थर

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र अलबुसैदी ने बताया कि सुल्तान की भारत यात्रा एक प्रमुख मील का पत्थर है, जो ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाती है। इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने में एक नए सकारात्मक चरण का मार्ग प्रशस्त करती है।

ओमान के विदेश मंत्री ने कहा कि यह यात्रा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है, जो दोस्ती, सांस्कृतिक, आर्थिक आदान-प्रदान और दो मित्र राष्ट्रों के लोगों के बीच निरंतर बातचीत की दीर्घकालिक नींव से उत्पन्न होती है।

बता दें ओमान सुल्तान तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में ओमान सुल्तान के सम्मान में भोज का आयोजन किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में भारत और ओमान के बीच साझेदारी बढ़ाने की उत्सुकता व्यक्त की। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान सुल्तान ने दिल्ली में बैठक की और वाणिज्य, संस्कृति, रक्षा और नवाचार में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.