Breaking News in Hindi

कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी पार्टियां जोरो-सोरो से लगी हुई हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की चुनावी प्रचार-प्रसार रैली में पूरी तरह भाग ले रही हैं. उन्होंने हाल ही में एक रैली की जिसमें उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर तंज कसते हुए हमला किया.

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में 1 मई को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने निवास स्थान पदम पैलेस पर अपने बेटे और लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार की बैठक की. इस दौरान बैठक में अलग-अलग कांग्रेस के लीडिंग ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ता शामिल हुए थे. प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा उन्हें हसीन परी कहा.

इकट्ठा भीड़, वोट में नहीं बदलेगी: प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि कंगना सिर्फ एक हसीन परी है इसलिए लोग उनको देखने के लिए ज्यादा की संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं, लेकिन लोगों की भीड़ से चुनाव में मिलने वाले वोट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की जितनी भी मीडिया है, सोशल मीडिया है और अखबार हैं वे सभी कंगना को खूब हाईलाइट कर रहे हैं. ऐसे में सब कंगना को दिखा रहे हैं.

लोग सिर्फ कंगना को देखने के लिए आ रहे हैं

उन्होंने कहा कि जब कभी लोग कंगना को ऑनलाइन फेसबुक या व्हाट्सएप पर देखते हैं तो सभी लोग चाहते हैं कि वह उसे सामने से देखना चाहेंगे कि वो कैसी है. वो हसीन हरी है इसलिए सभी उसको देखना चाहते हैं. इसलिए लोग उसकी सभाओं में इकट्ठा हो रहे हैं. प्रतिभा ने कहा कि लेकिन इस तरह से भीड़ के इकट्ठा होने पर कार्यकर्ता ये सोच रहे हैं कि उनकी सभाओं में ज्यादा मात्रा में भीड़ हो रही है. लेकिन इस बात को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह भीड़ सिर्फ कंगना रनौत को देखने के लिए है, ऐसी भीड़ कभी भी वोट में नहीं बदल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास