Breaking News in Hindi

कंप्यूटर बाबा ने कहा राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से संंत समाज और सनातनी खुश

ग्वालियर: कंप्यूटर बाबा ने शनिवार को अपने प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए चुनाव में कांग्रेस का समर्थन और भाजपा का विरोध किया। बाबा ने राममंदिर के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अयोध्या में अालोकिक भव्य एवं दिव्य मंदिर के निर्माण से संत समाज के साथ-साथ हर सनातनी खुश है। अगर किसी राजनीतिक दल का कोई नेता राम मंदिर का विरोध करता है, उसकी निंदा करते हैं। उनका कहना था कि दुख इस बात का है कि राममंदिर के भूमि पूजन में किसी जगतगुरु शंकराचार्य को नही बुलाया गया। प्रधानमंत्री या फिर वहां की व्यवस्था देख रहे लोगों से अनुरोध है कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह चारों पीठों के जगतगुरु शंकराचार्य को आमंत्रित किया जाए। हम तो जाएंगे और बगैर बुलाए भी जाएंगें।

संतों व सनातनियों का भावनाओं से बन है राममंदिर

कंप्यूटर बाबा का कहना है कि राममंदिर का निर्माण संतों के बलिदान और सनातनियो के भावनाओं के कारण बना है और कोर्ट ने राममंदिर के निर्माण का मार्ग खोला है।

प्रदेश के बदलाव की लहर

अपने राजनीतिक एजेंडे पर बोलते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर साफ नजर आ रही है। इस बार कांग्रेस को मतदाता इतना बहुमत देगा, न तो ऐसे कोई खरीद पाएगा और नहीं बेच पाएगा। यह लोग मतदाताओं को लुभावने के लिए डिब्बा-डिब्बी देने व छाता देने की योजना तो बनाते हैं। किंतु गौमाता की बात अवश्य करते हैं, लेकिन कोई योजना नहीं बनाते हैं। क्योंकि गौ माता वोट नहीं देती है। इन लोगों को यह बात नही भूलनी चाहिए कि भले ही गौमाता वोट नहीं दे, लेकिन श्राप अवश्य देती है। उसका श्राप से इन नेताओं को जरना चाहिए। पहले कंप्यूटर बाबा भाजपा का पक्ष लेते थे, अब कांग्रेस का समर्थन करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप