Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को जमानत, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड को कौन भूल सकता है. उदयपुर के सुप्रीम टेलर्स में काम करने वाले कन्हैयालाल की 28 जून 2022 को हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में हाई कोर्ट का आदेश आया है. अदालत ने आरोपी मोहम्मद जावेद को जमानत दे दी है. जावेद को सशर्त जमानत मिली है.

पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी करने वाली बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने के बाद कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. दरिंदों ने कन्हैया के शरीर पर कई बार चाकू से हमला किया थे. इस दौरान उन्होंने 26 बार कन्हैया को चाकू मारा, जिसमें 13 बार उनके शरीर को गंभीर रूप से काटा गया. हत्या के आरोपी कपड़े का नाप देने के बहाने कन्हैया की दुकान में आए थे, जैसे ही कन्हैया ने उनका नाप लेना शुरू किया, उन्होंने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.

बताया जाता है कि मोहम्मद जावेद मालदास स्ट्रीट उदयपुर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने का काम करता था. जावेद के दुकान के पड़ोसी वसीम के जरिए ही उसकी जान पहचान प्रकरण के मुख्य आरोपी रियाज अतारी से हुई थी. मोहम्मद जावेद उदयपुर जिले के सू सिंधी सरकार की हवेली खेरदीवाडा में रहता है. मामले में जावेद ने ही रेकी की थी. मालदा स्ट्रीट में जावेद की दुकान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.